फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three year record of vehicle sales broken in Dehradun 43 percent increase in sales of four wheelers

Dehradun: राजधानी में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा

Fri, 14 Apr 2023 11:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है।

विज्ञापन
Three year record of vehicle sales broken in Dehradun 43 percent increase in sales of four wheelers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दर्ज किया गया है। जबकि, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे चौपट हो गए थे। वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
वर्ष व्यावसायिक वाहन कार दोपहिया अन्य -                 योग
2020-21 2562 1355 31212 36          -         47369
2021-22 2629 16310 35957 51         -          54947
2022-23 5146 19277 47231 131          -         71785


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: रोडवेज बस दुर्घटना में मृत्यु पर अब दो नहीं सात लाख मिलेगा मुआवजा, पढ़ें ये जरूरी फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे परिवहन विभाग को प्राप्त होने वाले टैक्स में भी इजाफा हुआ है। हर प्रकार के वाहनों की ब्रिकी में वृद्धि देखी जा रही है। - सुनील शर्मा, आरटीओ, देहरादून संभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed