फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three year old innocent girl kidnapped for begging in haridwar accused arrested Uttarakhand News

Haridwar: भीख मंगवाने के लिए किया तीन साल की मासूम का अपहरण, हरकी पैड़ी में गंगा स्नान के लिए आया था परिवार

Sat, 06 Apr 2024 05:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Apr 2024 05:25 PM IST
सार

हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए परिवार के साथ उनकी तीन वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई। पुलिस को जानकारी देने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा था। 

विज्ञापन
Three year old innocent girl kidnapped for begging in haridwar accused arrested Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

विस्तार

हरकी पैड़ी क्षेत्र से तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शामली के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्ची परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। मासूम को सकुशल पाकर माता-पिता के आंसू छलक गए। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। 

विज्ञापन

महेंद्र पुत्र यादराम निवासी मंडी निकट आलम सराय थाना देहात जिला संभल यूपी 30 मार्च को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। नाईसोता घाट के पास से उनकी तीन वर्षीय पुत्री ज्योति गायब हो गई। तलाश करने पर कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा था। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर शामली की बस में आरोपी सवार होता दिखा।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बच्ची को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के अनुसार दो टीमें गठित की गई। एक टीम मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व एक रुड़की की तरफ तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन करते हुए शुक्रवार की रात रुड़की तहसील गेट के पास से आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हाथी करौंदा थाना बावरी जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से मासूम को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणापत्र...पांच न्याय 25 गारंटी दी, अग्निवीर भर्ती को करेंगे खत्म

आरोपी ने कबूला अपराध

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कबूला है कि उसने बच्ची का अपहरण उससे भीख मंगवाने के लिए किया था। क्योंकि बच्चों को देखकर लोग आसानी से भीख दे देते है। मुकदमे में धारा 363 एक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed