फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three year girl death in accident

तीन साल की मासूम को कुचल गया डंपर, मां का रो रो कर हुआ बुराहाल

Wed, 23 Aug 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर-ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर-ऋषिकेश Updated Wed, 23 Aug 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
three year girl death in accident
sonika
तीन साल की बेटी को आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़ने जा रही स्कूटी सवार महिला डंपर की चपेट में आ गई। स्कूटी पर डंपर की टक्कर से म‌हिला को तो कोई चोट नहीं है, लेकिन उसकी तीन साल की बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से मां बदहवास है। 
विज्ञापन


श्यामपुर में तीन साल की बेटी को आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़ने जा रही स्कूटी सवार मां को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें मासूम की डंपर नीचे आने से मौत हो गई। हालांकि, उसकी मां को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक विस्थापित क्षेत्र निवासी रेखा देवी  (25) पत्नी सुरेंद्र सिंह बिष्ट अपनी तीन साल की बेटी सोनिका को सुबह करीब 9.30 बजे स्कूटी से खदरी में आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने जा रही थी। लक्कड़घाट रोड पर चोपड़ाफार्म के समीप उसे सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर के टायर के नीचे आ गई सोनिका

three year girl death in accident
sonika mother - फोटो : amar ujala

इस दौरान सोनिका छिटक कर डंपर के टायर के नीचे आ गई। घायलावस्था में रेखा और उसकी बेटी सोनिका को पुलिस ने 108 से सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां सोनिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि दुर्घटना में रेखा को कोई चोट नहीं आई। 

       
जर्जर सड़क से दुर्घटनाओं का खतरा              
लक्कड़घाट रोड बरसात के बाद उधड़ने हरवक्त मार्ग पर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। बड़े-बड़े गड्ढ़ों होने से अक्सर दोपहिया वाहन इनमें चोटिल हो रहे हैं। लेकिन सम्बंधित विभाग इस ओर गंभीर नहीं है। ग्रामीण ने विभाग से मार्ग की हालत शीघ्र दुरूस्त करने की मांग की है।              

विस्थापित क्षेत्र में शोक की लहर            
मासूम की दर्दनाक मौत से विस्थापित क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को सोनिका के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में किया। परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए सुरेंद्र सिंह बिष्ट के घर पर आसपास के लोगों को तांता लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed