{"_id":"68618d02966551aa73037b14","slug":"three-women-players-selected-for-bcci-tournament-dehradun-news-c-5-1-drn1031-727359-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए तीन महिला खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए तीन महिला खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
I
II12 से 27 जुलाई तक बंगलूरू में आयोजित किया जाएगा टूर्नामेंट
I
I
I
Iउत्तराखंड के खेल प्रेमियों और महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की इमर्जिंग वूमेंस टूर्नामेंट के लिए किया गया है।
I
I12 से 27 जुलाई तक बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड की राघवी बिष्ट, नंदिनी कश्यप और प्रेमा रावत खेलते हुए नजर आएंगी। इस संबंध में सीओई के क्रिकेट हेड वीवीएस लक्ष्मण की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव माहिम वर्मा को पत्र भेजा गया है। सचिव माहिम वर्मा ने कहा, यह तीनों खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
I
I
I
I
I
Iकिसी ने गेंदबाजी तो किसी ने बल्लेबाजी से कमाया नाम
I
I
I
Iबागेश्वर के दूरस्थ गांव की बेटी प्रेमा रावत काफी समय से शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट की दुनिया में छाई हुई हैं। प्रेमा दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं। नंदिनी और राघवी भारत महिला टी-20 क्रिकेट टीम में भी चुनी जा चुकी हैं। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में भी प्रेमा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उत्तराखंड की ये तीन बेटियां वुमन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स व आरसीबी की टीमों से खेल चुकी हैं। देहरादून की नंदिनी और टिहरी गढ़वाल की राघवी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 शृंखला के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।I