{"_id":"6182c23188393451b61ed184","slug":"three-tier-panchayat-election-uttarakhand-haridwar-voter-list-will-be-published-on-26-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 26 नवंबर को प्रकाशित होगी हरिद्वार चुनाव की वोटर लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 26 नवंबर को प्रकाशित होगी हरिद्वार चुनाव की वोटर लिस्ट
Wed, 03 Nov 2021 10:41 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:41 PM IST
सार
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत के पुनर्गठन और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के तहत वोटर लिस्ट अपडेट की जाएंगी।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट अपडेट करने और इस पर आपत्ति आदि की तिथियां जारी कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत के पुनर्गठन और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के तहत वोटर लिस्ट अपडेट की जाएंगी।
विज्ञापन
चुनाव 2022: उत्तराखंड में बढ़े 30 हजार नए मतदाता, युवाओं को वोटर बनाना सबसे बड़ी चुनौती
विज्ञापन
परिसीमन और पुनर्गठन के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार करने की तिथि - 10 नवंबर से 12 नवंबर
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन, निरीक्षण, दावे और आपत्ति दाखिल करने की तिथि - 15 नवंबर से 20 नवंबर (19 नवंबर को राजकीय अवकाश)
दावे और आपत्तियों की जांच, सुनवाई, निपटारे की तिथि - 22 नवंबर से 23 नवंबर
वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन - 26 नवंबर