फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three-tier Panchayat delimitation Today is the last day to file objections Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun News: त्रिस्तरीय पंचायत परिसीमन...प्रस्तावों पर आपत्तियां दर्ज करने का आज आखिरी दिन

Mon, 23 Sep 2024 10:03 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Sep 2024 10:03 AM IST
सार

डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय परिसीमन एवं पुनर्गठन समिति जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन के कार्य में जुटी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को परिसीमन प्रस्तावों की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई थी।

विज्ञापन
Three-tier Panchayat delimitation Today is the last day to file objections Dehradun Uttarakhand News in hindi
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के पुनर्गठन प्रस्तावों पर आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है। वहीं आपत्तियां की सुनवाई और निस्तारण का कार्य 24 व 25 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में होगा। इसके बाद 26 सितंबर को वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। अभी तक परिसीमन को लेकर 35 से अधिक आपत्तियां जिलेभर से प्राप्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन

दरअसल, ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। फिलहाल डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय परिसीमन एवं पुनर्गठन समिति जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन के कार्य में जुटी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को परिसीमन प्रस्तावों की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई थी।

विज्ञापन


इस पर सोमवार 23 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिलेभर से 35 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी के अध्यक्षता में 24 और 25 सितंबर को सभी आपत्तियों पर सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 27 सितंबर को परिसीमन की अंतिम सूची निदेशालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Accident:  शिक्षकों को छोड़ने स्कूल जा रहा वाहन मणि के पास दुर्घटनाग्रस्त, कुछ घायल, एक गंभीर

जीत पक्की करने के लिए जोड़-तोड़ बैठा रहे माननीय

परिसीमन में कई जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों की स्थितियों में बदलाव आना लगभग तय है। जिले में ग्राम पंचायत और पंचायत वार्डों की संख्या भी पहले से कहीं अधिक हो गई हैं। ऐसे में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के गठन में इसका असर दिखाई देना लाजिमी है। उधर, वार्डों को आबादी के हिसाब से जोड़ने-तोड़ने से कई माननीयों में बेचैनी है। अभी तक अधिकांश शिकायतें वार्डों में आबादी की अदला-बदली को लेकर की गई हैं। माननीय चुनाव लड़ने से पहले ही अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए समीकरण बैठा रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed