फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three teams including SOG deployed to uncover

Dehradun News: ट्रैक्टर-ट्राली लूट के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगी

Mon, 06 Nov 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three teams including SOG deployed to uncover
ट्रैक्टर-ट्राॅली लूट के खुलासे के लिए कोतवाली स्तर पर दो टीमें गठित की गई हैं। एसओजी को भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली में जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ले गए हैं। पुलिस टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस का दावा है जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।बदमाशों ने बीती शुक्रवार की रात को जीवनगढ़ स्थित आम के बगीचे में स्थित कमरे में तीन मजदूरों को तमंचा और धारदार हथियार दिखाकर बंधक बना लिया था। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बदमाशों ने तीनों को चारपाई से बांध दिया। बदमाश बगीचे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को लूटकर ले गए। सुबह होने पर लूट की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली स्वामी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी इश्तिकार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीमें खुलासे में जुटी हैं।
विज्ञापन








सर्राफा कारोबारियों को किया जागरूक

त्योहारी सीजन को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों से सतर्क रहने की अपील की है। कोतवाली में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बाजार के कारोबारियों की बैठक ली। उन्होंने सजग रहने की बात कही। कहा त्योहार के दौरान दुकानों में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। शातिर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में ठगी की आशंका बनी रहती है। जागरूकता और सतर्कता से ठगी की वारदात को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed