फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three students who read the newspaper well were honored.

Dehradun News: अखबार का अच्छा वाचन करने वालीं तीन छात्राएं सम्मानित

Thu, 29 Jan 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 29 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three students who read the newspaper well were honored.
राजपुर रोड ​स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तरांचल महिला
देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) ने राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सबसे अच्छा अखबार का वाचन करने वाली तीन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कृति साहित्य व कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज की पीढ़ी सब कुछ मोबाइल में देखना चाहती है। बच्चों में समाचार पत्र पढ़ने की आदत खत्म हो रही है। उन्होंने छात्राओं से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि समाचार पत्रों में छपी खबरों व जानकारियां विश्वसनीय होती हैं। अखबार हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। आज भी लोग सबूतों व यादगार के रूप में अखबार को संभाल कर रखते हैं। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा समीरा ने प्रथम, कक्षा 10 की सफिया ने द्वितीय और कक्षा नौ की छात्रा खुशी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेमलता बोड़ाई, नमृता देवली, पुष्पा रावत, अर्चना शर्मा, श्वेता राय, पल्लवी कुकरेती, प्रीती, तृप्ति वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed