{"_id":"69318718f1c4e25b33087922","slug":"three-students-selected-for-hockey-competition-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-103540-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए तीन छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए तीन छात्रों का चयन
मसूरी आर एन भार्गव इंटर काँलेज के तीन छात्रों का राज्य स्तरीय हाँकी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
Link Copied
मसूरी। राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए आरएन भार्गव इंटर काॅलेज के तीन छात्रों का चयन हुआ है। इससे स्कूल में खुशी की लहर है। राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता देहरादून में आठ से 10 दिसंबर तक आयोजित होगी। काॅलेज के व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कक्षा 12 के आदेश राणा, नौवीं के संदीप और सातवीं कक्षा के राकेश रावत चयनित हुए हैं। उन्हाेंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार तायल ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाए दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को तीनों खिलाड़ियों और व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र बिष्ट को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।