{"_id":"61f95a0dad16e75ddd562f48","slug":"three-special-observers-appointed-for-elections-election-commission-gave-responsibility-to-former-ias-ips-and-irs","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चुनाव के लिए तीन स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त, चुनाव आयोग ने पूर्व आईएएस, आईपीएस और आईआरएस को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चुनाव के लिए तीन स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त, चुनाव आयोग ने पूर्व आईएएस, आईपीएस और आईआरएस को दी जिम्मेदारी
Tue, 01 Feb 2022 09:34 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:34 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व आईएएस राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, पूर्व आईपीएस अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व आईआरएस (इनकम टैक्स) मधु महाजन को स्पेशल एक्सपेंडिचर (व्यय) ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तीन स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। यह ऑब्जर्वर राज्य में चुनावी मशीनरी की ओर से किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व आईएएस राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, पूर्व आईपीएस अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व आईआरएस (इनकम टैक्स) मधु महाजन को स्पेशल एक्सपेंडिचर (व्यय) ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मधु महाजन इससे पहले कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। जबकि पूर्व आईपीएस अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में स्पेशल ऑब्जर्वर रहे थे। इन ऑब्जर्वर का काम चुनाव में सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखना है। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलेगी, उसे पुख्ता कर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही तीनों ऑब्जर्वर मतदाताओं की शिकायतों को भी सुनेंगे।
विज्ञापन