फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three people killed in road accident in uttarakhan

उत्तराखंडः दर्दनाक हादसों में तीन की मौत, 13 लोग घायल

Fri, 21 Jul 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी/कालसी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी/कालसी Updated Fri, 21 Jul 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
three people killed in road accident in uttarakhan
accident - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में शुक्रवार का दिन शुरु होने के बाद हादसों की खबर लेकर आया। जहां जौनसार में एक हादसे में दो की मौत हो गई तो वहीं यमुनोत्री हाईवे पर एक की मौत हुई है। बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को जौनसार बावर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि, 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर सुबह छह बजे हुई। जहां विकासनगर से त्यूनी जा रहा पिकप वाहन(यूके-13 सीए-0074) अनियं‌त्रित होकर डूंगा खड्ड के पास गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चालक गुलाम साबी(57) पुत्र गुलाम शाबीर निवासी मुहल्ला कतार शहीद, मकान-205 मुरादाबाद और नूर अहमद (55) पुत्र रहमतुल्ला मकान-106 मुहल्ला गणेश बाजार नगर पालिका श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई। तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक की मौत, 11 घायल

three people killed in road accident in uttarakhan
accident

दूसरी दुर्घटना दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखवाड़ बैंड के पास हुई। जहां सवारियों से भरी महिंद्रा मैक्स 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। जिसमें उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, 11 घायल हो गए।

वाहन के खाई में गिरते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची कालसी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा(45) पुत्र हरस्वरूप शर्मा नजीबाबाद के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान हुई। वाहन हिमाचल के नेरूवा से उत्तरकाशी जिले के कपनोल जा रहा था। 

कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के पास चटवा पीपल में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत होने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी कर्णप्रयाग में चल रहा है। बताया गया कि एक घायल कोतवाली का पुलिस कर्मी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed