{"_id":"6aeb5e77af76895fbe0811e547f43592","slug":"three-people-killed-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत
अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Sun, 02 Feb 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार तड़के सुबह 6 बजे देवप्रयाग के समीप सौड़पानी में टाटा इको वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन
घायलों को ऋषिकेश के राजकीय अस्पातल में भर्ती किया गया है। सहारनपुर से चमोली आ रहा वाहन संख्या यूके 11 टीए 1078 (इको टाटा) सौड़पानी के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे देवप्रयाग थानाध्यक्ष हेमेंद्र नेगी ने बताया कि सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने से वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। वाहन में चमोली जनपद के छिमटा गांव के सात लोग सवार थे।
वाहन में एक ही गांव के लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन नया था, तकनीकी खराबी की संभवानाएं कम हैं। दुर्घटना का कारण नींद का झोंका हो सकता है।
- हेमेंद्र नेगी, थानाध्यक्ष देवप्रयाग
श्ाादी के बाद घूमकर आ रहे थे दो नवदंपति जोड़ा
घटना की जानकारी मिलने पर छिमटा गांव से घटनास्थल पर पहुचे ग्रामीणों ने बताया कि वाहन में दो नवदंपति जोड़े थे। जो शादी के बाद घूमने गए थे। एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। थाने में पहुंचे ग्रामीण काफी देर तक बदहवास स्थिति में रोते बिलखते रहे।