फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three miscreants riding a bike snatched the mobile

Dehradun News: युवती का मोबाइल छीना, कार चालक ने बाइक सवार बदमाशों को गिराया

Tue, 18 Jun 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants riding a bike snatched the mobile
I- बिना त्वरित कार्रवाई के सभी को घर भेजने पर लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
विज्ञापन

I

I
I

I- पुलिस के अनुसार कमला पैलेस पर हुआ था युवती का मोबाइल छीनने का प्रयास, बदमाशों की तलाश जारीI

राह चलती एक युवती का बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। यह हरकत वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने देखी तो बाइक को टक्कर मारकर बदमाशों को गिरा दिया। इससे मोबाइल वहीं गिर गया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा तो बिना त्वरित कार्रवाई के पुलिस ने सभी को घर भेज दिया। हालांकि, बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने मामले को कुछ इसी तरह रफा दफा कर दिया, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना जीएमएस रोड स्थित कमला पैलेस की है। एक युवती सड़क किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पीछे अपनी पत्नी को कार में लेकर आ रहे व्यक्ति ने बाइक सवारों का पीछा किया। तेजी से कार दौड़ाई और बाइक को हल्की टक्कर लगी, इससे बदमाश वहीं गिर गए। मौके पर युवती और एक बदमाश का मोबाइल भी गिर गया। हालांकि, तीनों बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवती को उसका मोबाइल मिल गया। बदमाश अभी पकड़ में नहीं आए। हिम्मत दिखाने वाले कार चालक को यह कहकर भेज दिया कि अब मोबाइल मिल गया तो आप घर जाओ। मामले में त्वरित कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी का कहना है कि जांच की जा रही है। युवती अभी पुलिस के सामने नहीं आई है। उससे संपर्क किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में भी घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed