फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three men caught in river

अचानक पानी बढ़ने से नदी के टापू में फंसी तीन जान

Thu, 29 May 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 29 May 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
three men caught in river

समय पर भागीरथी नदी को चैनलाइज नहीं किए जाने के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


सैंज आर्य विहार आश्रम के पास नदी को चैनलाइज करने में जुटी एक पोकलेंड मशीन के साथ दो ऑपरेटर और एक हेल्पर पानी बढ़ने के कारण दो दिन से नदी के टापू में फंसे हुए हैं।

बृहस्पतिवार को रस्सी के सहारे नदी में फंसे लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है।

पानी की तेजी से बचाव कार्य में बाधा

three men caught in river

बुधवार को सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास नदी को चैनलाइज करने उतरी एक पोकलेंड मशीन खराब हो गई। साथ ही नदी में पानी बढ़ने के कारण मशीन के साथ ऑपरेटर संजय, राकेश और एक हेल्पर नदी के टापू में फंस गए हैं।

सिंचाई विभाग के ठेकेदार फंसे लोगों को रस्सी के सहारे भोजन-पानी पहुंचा रहे हैं।

मैकेनिक को मशीन तक पहुंचाने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। पानी बढ़ने के साथ इन लोगों की जान पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसल‌िए करते हैं नदी को चैनलाइज

three men caught in river

लगातार दो सालों की बाढ़ में भारी मलबा जमा होने से भागीरथी नदी के तटवर्ती हिस्सों पर खतरा मंडरा रहा है। खतरा टालने के लिए मलबे को समय रहते हटाने और नदी को बीच में डाइवर्ट करने के लिए चैनलाइज करना जरूरी था।

सरकारी स्तर पर हुई लेट लतीफी के कारण अभी तक न तो नदी पूरी तरह चैनलाइज हो पाई है और न ही नदी में जमा मलबा हटाया जा सका है। अब भागीरथी नदी में पानी बढ़ने पर ये दोनों ही काम मुश्किल हो गए हैं।

विज्ञापन

एडीएम ने भेजी मदद

three men caught in river

सैंज के पास नदी के बीच एक मशीन पर कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। इन्हें निकालने के लिए रस्सी आदि भेजी गई है। शीघ्र इन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-बीके मिश्रा, एडीएम उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed