फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three members of Bijnor's vehicle theft gang arrested, nine vehicles recovered

Dehradun News: बिजनौर के वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, नौ वाहन बरामद

Tue, 21 Jan 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three members of Bijnor's vehicle theft gang arrested, nine vehicles recovered
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा
I
Iशहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर के वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ वाहन बरामद हुए हैं। इन वाहनों में एक लोडर भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदर नगर के रहने वाले राहुल कुमार ने अपने लोडर वाहन चोरी होने के संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद त्यागी रोड के रहने वाले हरदयाल सिंह ने भी अपना स्कूटर चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बिजनौर के चकमहमूद सानी थाना स्योहरा का रहने वाला आसिफ, गांव पित्थापुर निवासी वसीम और अबरार शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने अलग-अलग जगहों से नौ वाहन चोरी किए हैं। अब वह लोडर वाहन में पांच वाहनों को भरकर ले जा रहे थे। इनके पास से सभी वाहन बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

I
Iआरोपियों के अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। इन्होंने पूछताछ में बताया कि आरोपी इससे पहले छह वाहनों को काटकर कबाड़ में बेच चुके हैं। आरोपी सुनसान जगहों से वाहन चोरी करते थे। इनके अन्य साथी भी गिरोह में शामिल हैं। सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी ने वाहन चोरी के सभी मामलों में गंभीरता से जांच कर सभी वाहन बरामद करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed