फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three man died in road accident

झोपड़ी पर गिरा बेकाबू डंपर, तीन की मौत

Wed, 09 Apr 2014 09:16 AM IST
अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 09 Apr 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
three man died in road accident

नैनीताल क्षेत्र में ग्राम पीरूमदारा पापड़ी में बीती रात एक ओवरलोड डंपर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलटने से इसमें सो रहे तीन श्रमिकों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में दो झारखंड और एक उत्तर प्रदेश का निवासी था।

विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस की नौंवी सूची में उत्तराखंड को मिले दो नाम
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एक मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

झोपड़ी के ऊपर गिरा डंपर
सोमवार देर रात करीब तीन बजे डंपर यूके 21 एएन 8348 पीरूमदारा पापड़ी से उपखनिज लेकर जा रहा था। डंपर अभी करीब 200 मीटर की दूरी ही तय कर सका था कि अनियंत्रित होकर खनन क्षेत्र में बनी झोपड़ी पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के नेता जिताएंगे यूपी की सीटों पर चुनाव!

इससे झोपड़ी में सो रहे तीन मजदूर संतोष उराव (20) पुत्र लाला उराव निवासी ग्राम नागेपति तहसील साहसगंज जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश, प्रमोद उराव (25) पुत्र केशव उराव और श्रवण उराव (45) पुत्र शुगरू उराव निवासीगण मोहली गढवा (झारखंड) की दबकर मौत हो गई।

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम एसएस जंगपांगी, सीओ मिथिलेश कुमार, एसएसआई केआर पांडे, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगाकर पलटे डंपर को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया।

पढ़ें, यहां पानी का सवाल करेगा नेताजी को 'पानी-पानी'

मृतक संतोष के पिता लाला उराव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ धारा 279/304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed