{"_id":"5aac07b74f1c1ba7758b5e00","slug":"three-jayrin-drown-in-ganganagar-piran-kaliyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: दरगाह आए पिता-पुत्र समेत तीन जायरीन गंगनहर में डूबे, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: दरगाह आए पिता-पुत्र समेत तीन जायरीन गंगनहर में डूबे, एक का शव बरामद
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
river death
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह साबिर पाक पर जियारत करने पहुंचे पिता-पुत्र समेत तीन जायरीन स्नान करते समय गंगनहर में डूब गए। जल पुलिस ने बहराइच निवासी एक जायरीन का शव बरामद कर लिया है, जबकि बनारस निवासी पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर गुड्डू (पुत्र नसीम निवासी मुगलसराय चंदौली, बनारस) अपने परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए थे। गुड्डू (36) और उसका पुत्र फुलानू (16) जियारत करने के बाद गंगनहर घाट पर स्नान करने चले गए।
विज्ञापन
स्नान करते समय गुड्डू कापैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। पिता को बचाने के लिए फुलानु ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी तेज बहाव में लापता हो गया।
विज्ञापन
दूसरी और जियारत करने पहुंचे 25 वर्षीय सलीम (पुत्र छांगा निवासी नंदोलिया, कैसरगंज, बहराइच, यूपी) भी घाट पर स्नान करते समय गंगनहर में बह गया। जल पुलिस ने कुछ दूरी पर सलीम का शव गंगनहर से बरामद किया। जबकि पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।