{"_id":"5d82910f8ebc3e93ad1048c9","slug":"three-gram-panchayats-selected-for-national-award-vikas-nagar-news-drn320096163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम पंचायतें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम पंचायतें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नेवी साहिया के निवर्तमान प्रधान मोहन शर्मा।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर/साहिया। पछवादून और जौनसार बावर की तीन ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। विकासनगर ब्लॉक की डाकपत्थर और कालसी प्रखंड की बमराड़ ग्राम पंचायत का चयन दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए हुआ है। वहीं, कालसी की साहिया नेवी ग्राम पंचायत का नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा के लिए चयन हुआ है।
डाकपत्थर ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा। यहां निवर्तमान ग्राम प्रधान सुबोध गोयल के नेतृत्व में सड़कों की हालत को दुरुस्त करने के साथ ही कूड़ेदान स्थापित करने, शौचालय निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा गांव में कई विकास कार्य भी कराए गए। अक्तूबर माह में ग्राम पंचायत की ओर से निवर्तमान प्रधान दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में इस पुरस्कार को प्राप्त करेंगे।
वहीं, कालसी प्रखंड के बमराड़ के निवर्तमान ग्राम प्रधान रणवीर सिंह को भी यह पुरस्कार गांव में विकास कार्य कर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए प्रदान किया जाएगा। रणवीर सिंह को इससे पूर्व वर्ष 2007 में भी पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने पर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
----
प्रदेश में सिर्फ नेवी को मिलेगा नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव
प्रदेश की 7800 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ साहिया नेवी का चयन नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए हुआ है। बीते पांच साल में यह दूसरा मौका है जब ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। निवर्तमान ग्राम प्रधान मोहन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार भी मिल चुका है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें आठ लाख रुपये की धनराशि मिली थी। बीते पांच साल में मोहन शर्मा ने गांव में स्वच्छता संबंधी काम कराने के साथ ही सड़क निर्माण, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण, तारजाल भरान कार्य को तरजीह दी।

डाकपत्थर के निवर्तमान ग्राम प्रधान सुबोध गोयल।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत बमराड़ के निवर्तमान ग्राम प्रधान रणवीर सिंह।- फोटो : VIKAS NAGAR