फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three 'Entertainment' Center in doon will be soon

दून में तीन पार्क बनेंगे ‘एंटरटेनमेंट’ सेंटर

Thu, 25 Feb 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
three 'Entertainment' Center in doon will be soon

नगर के गांधी पार्क के चिल्ड्र्न पार्क समेत दून विहार के जाखन पार्क व इंदिरानगर स्थित कालोनी पार्क को सुंदर बनाया जाएगा। इनके नवीनीकरण के लिए लगभग दो करोड़ रुपये रिलीज हो गएहैं। 

विज्ञापन

गांधी पार्क में जहां बच्चों के खेलने के लिए टॉय ट्रेन प्लेटफार्म, फूड कार्नर, फूड कियोस्क बनाए जाएंगे। वहीं चिल्ड्र्न पार्क को सुंदर बनाने में भी लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। दोनों पार्कों में टिकट बूथ और फूड कियोस्क भी बनाया जाएगा।  

मेयर विनोद चमोली ने बताया कि गांधी पार्क में लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होने है। इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। अब टेंडर निकालकर जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

यह सभी काम अमृत योजना के तहत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क स्थित चिल्ड्रन पार्क को सुंदर बनाने के लिए पहले फेज में एक करोड़ पचास लाख रुपये, दून विहार जाखन पार्क के लिए करीब 25 लाख रुपये, इंदिरा नगर कालोनी पार्क के सुंदरीकरण के लिए 25 लाख रुपये जारी हुए हैं।

---------

ये होंगे कार्य

-एक करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क में नवनिर्माण कार्य

-40 लाख रुपये की लागत से टॉय ट्रेन प्लेटफार्म का निर्माण

-चार लाख रुपये की लागत से फूड कार्नर बनेगा

-चार लाख की लगात से चिल्ड्रन स्लाईड बनेगी

-1.13 लाख रुपये से फूड कियोस्क का होगा निर्माण

-एक लाख तीस हजार रुपये से टिकट बूथ बनेगा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed