चमोली: दर्दनाक हादसे ने ली तीन की जान, सात घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के धुनारघाट से सारें गांव के लिए ट्रांसफार्मर ले जा रहा एक ट्राला मेहलचौरी-बुधवाबाण मोटर मार्ग पर दिवागाड़ के पास गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सारें गांव में पिछले एक पखवाड़े से विद्युत आपूर्ति ठप थी। बृहस्पतिवार को सारें गांव और आसपास के ग्रामीण ट्रांसफार्मर लेने गैरसैंण के विद्युत वितरण उपखंड धुनारघाट पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अपराह्न करीब ढाई बजे ग्रामीण ट्रांसफार्मर ट्राले में रखकर गांव की ओर रवाना हुए। एक घंटे बाद करीब साढ़े तीन बजे मेहलचौरी-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर दिवागाड़ के पास ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक सहित दस लोग घायल हो गए।
पढ़िए, मृतकों और घायलों की पूरी सूची
सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदनराम आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 सेवा से सीएचसी पहुंचाया, जहां नंदन सिंह (40) पुत्र आनंद सिंह निवासी देवपुरी, कुंवर सिंह (30) पुत्र दलीप सिंह निवासी सारें गांव, पान सिंह नेगी (42) पुत्र पदम सिंह निवासी सारें गांव की उपचार के दौरान मौत हो गई। डा. एके सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है।
घायलों की सूची
नरेंद्र रावत (29) सैन सिंह
नैन सिंह (43) बचन सिंह
नंदन सिंह (40) दलीप सिंह
केदार सिंह (19) गोपाल सिंह
चंद्र सिंह (34) अवतार सिंह
(सभी सारेंगांव)
राकेश सिंह (24) बलवंत सिंह निवासी नैल
गोपाल सिंह (30) चंद्र सिंह निवासी नैल।