इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्टस फेस्टीवल में जुटेगें दिग्गज, जानिए क्या होगा खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैली आफ बर्ड्स के बैनर तले दून में इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्टस फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टीवल 17 से 19 नवंबर तक चलेगा। फेस्टीवल में 70 सत्र होंगे जिनमें कला, साहित्य, पत्रकारिता, इतिहास, फिल्म जगत आदि क्षेत्रों के माने जाने दो सौ से अधिक विधा विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। विभिन्न मसलों पर वे अपने विचार रखेंगे। साहित्य, फिल्म, पर्यावरण, इको सिस्टम पर गहन मंथन होगा।
तीन दिवसीय इंटरनेशनल फेस्टीवल को चार ज्ञान वर्गों में बांटा गया है। अंग्रेजी में फिक्शन और गैर फिक्शन तथा हिंदी में फिक्शन और समकालीन मामले, पारिस्थितिकी और पर्यावरण पर आरएस टोलिया फोरम व सैन्य इतिहास और रणनीति पर चर्चा होगी। 17 नवंबर को फेस्टीवल का उद्घाटन सूबे के राज्यपाल डा. केके पाल करेंगे। मुख्य वक्ता लेखक गुरचरण दास होंगे।
जो ‘मेकिंग अ लिविंग’ पर बात करेंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य सचिव, निदेशक एफआरआई, कमांडेंट आईएमए और सीपीएमजी मौजूद रहेंगे। इस बीच गेल गैलरी में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ लैंसमैन अशोक दिलवाली और पीडी राय की शिल्प प्रदर्शनी ‘आईटी कृति’ से होगी। वहीं, ‘चित्र और घाटी में एक गांव से शब्द’ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।
अंग्रेजी सत्र खुशवंत सिंह को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगा। इस दौरान आरएस टोलिया फोरम एमपी पीडी राय द्वारा लांच किया जाएगा। बीके जोशी द्वारा संपादित आरएस टोलिया पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।
वहीं, शाम को ओएनजीसी लॉन में डॉ. एस फारुक़ की अध्यक्षता में हुस्न-ए-गजल कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें आलोक लाल, सैफ महमूद, अशोक लाल, मीनाक्षी राज अपने गजलें पेश करेंगे। तिब्बती मास्क डांस भी होगा। वहीं, ब्लॉगर्स मिलो का भी आयोजन होगा। इस इंटरनेशनल फेस्टीवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
बांड के साथ होगा दूसरे दिन के सत्र का आगाज
बांड के साथ होगा दूसरे दिन के सत्र का आगाज
रस्किन बांड के साथ दूसरे दिन का सत्र शुरू होगा। अंग्रेजी में पुस्तक संपादकों का सम्मेलन, हिंदी प्रकाशन की संभावनों पर चर्चा होगी। दादी पौद्मजी द्वारा कठपुतलियों की दुनिया पर प्रकाश डाला जाएगा। जिसमें टीएन मुरारी, भास्कर, रॉबिन गुप्ता, कैप्टन रघुरमन, अनिता अग्निहोत्री आदि हिस्सा लेंगे।
तीसरे दिन होगा कानून और साहित्य पर मंथन
पंजाब के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त पद्मश्री आरआई सिंह और न्यायिक अकादमी के डॉ. बलराम गुप्ता के साथ बातचीत होगी। जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बंदल के साथ कानून और साहित्य पर सत्र होगा। वैलोकेट्री सत्र में वीओडब्ल्यू बेस्ट बुक अवार्ड भी दिया जाएगा।
फेस्टीवल में ये विशेषज्ञ करेंगे शिरकत
वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता, राजदीप सरदेसाई, सागरिका घोष, अनंत विजय, एडीजी अशोक कुमार, कवि अरुण कमल, बलदेव भाई शर्मा, लक्ष्मी शंकर, लीलाधर मंडलोई, ममता, मंगलेश, लेखक गंगा प्रसाद, ईरा पांडे, कुसुम अंसल, नरेंद्र कोहली, ममता कालिया, कहानी वाचक नेहा बहुगुणा, वैज्ञानिक अभय मिश्रा, आईपीएस अभिनव कुमार, फिल्म मेकर अजय गोविंद आदि।
श्रेष्ठ पुस्तक का सम्मान दिया जाएगा
इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्टस फेस्टीवल के दौरान वीओडब्ल्यू सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में बेस्ट बुक अवार्ड दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद रहेंगे।
राज्यपाल का स्टांप कलेक्शन रहेगा
-इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टीवल ‘वैली आफ वर्ड्स’ में स्टांप प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रियंका टोलिया ने बताया कि इसमें राज्यपाल डॉ. केके पाल का भी स्टांप कलेक्शन रहेगा। इसके अलावा अन्य लोग अपना स्टांप कलेक्शन प्रदर्शनी में लगाएंगे।
बताएंगे आजीविका के गुर
‘वैली आफ वर्ड्स’ में आसपास के मिलने वाले प्राकृतिक संसाधनों से आजीविका के अवसर पैदा करने के गुर भी बताए जाएंगे। इस ज्ञान का लाभ लेकर रोजगार का सृजन किया जा सकता है। इसके विशेषज्ञ स्वयं सेवी संगठन फेस्टीवल में अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके साथ ही फेस्टीवल के दौरान आरएस टोलिया फोरम लॉंच किया जाएगा। 17 नवंबर से शुरू होने वाले इसे इंटरनेशनल फेस्टीवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
फेस्टीवल का आयोजन राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में किया जाएगा। इस मौके पर इति कृति प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें हस्तकला, हस्त शिल्प से संबंधित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। ये उत्पाद उन साधारण चीजों से बने होंगे जिन्हें पर्वतीय और वन क्षेत्रों में आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
प्रदर्शनी का संयोजन कर रहीं प्रियंका टोलिया ने बताया कि इसका मकसद यह बताना है कि स्थानीय स्तर पर आसानी से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधनों से रोजगार का सृजन किया जा सकता है। इस प्रदर्शनी में कुमाऊं, उत्तराखंड के अलावा सिक्किम, बिहार के हैंडीक्राफ्ट बनाने वाले स्वयं सेवी संगठन आएंगे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन इंटीग्रेटेड माउंटेन इनीशिएटिव (आईएमआई) के प्रमुख और सांसद पीडी राय लॉंच करेंगे। प्रियंका टोलिया का कहना है कि प्रदर्शनी के जरिये लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि पढ़ाई के साथ स्व रोजगार सृजन के संबंध में भी जानें।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और उनके पिता आरएस टोलिया की वन, पहाड़, पलायन, पर्वतीय जलसंसाधन, हिमालयी राज्यों की संयुक्त कार्ययोजना आदि में गहरी दिलचस्पी रही है। कई मामलों में उन्होंने पहल की और विकास योजनाएं का खाका बनाया। इन सभी मसलों पर भी फेस्टीवल में विचार मंथन किया जाएगा। रोजगार के मामले में वह स्थानीय सशक्तीकरण के पक्षधर रहे हैं।