फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three day state level boxing tournament organized

Dehradun News: प्रियांशु और आनाहिता ने जीता श्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब

Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three day state level boxing tournament organized
Iतीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापनI
विज्ञापन




खेल निदेशालय और उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 170 खिलाड़ियों ने अपने मुक्के का दम दिखाया। बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार की प्रियांशु डोभाल और बालक वर्ग में देहरादून के आनाहिता अग्रवाल ने श्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब अपने नाम किया।




परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की नेहा और बालक वर्ग में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के दीपांशु भट्ट को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बालक वर्ग टीम पोजिशन में साईं हाॅस्टल कोटद्वार और बालिका वर्ग में छात्रावास पिथौरागढ़ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, गोपाल सिंह खोलिया, धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, संजीव कुमार पौरी, अमित कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed