फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three day Garh Mahotsav will be organized from May 30

Dehradun News: 30 मई से होगा तीन दिवसीय गढ़ महोत्सव का आयोजन

Sun, 16 Mar 2025 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Three day Garh Mahotsav will be organized from May 30
साहिया। गढ़ बैराट पर्यटन एवं संस्कृत संवर्धन समिति की विराट खाई में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें होने वाले गढ़ महोत्सव की आयोजन तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि 30 मई से एक जून तक हर वर्ष के भांति खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को आमंत्रित करने का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पारित किया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए राजेंद्र कौर ने समिति को 2.25 लाख की धनराशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोग गायकों के साथ ही हिमाचल प्रदेश से भी गायकों को बुलाया जाएगा। उन्होंने क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खत कोरू के लोगों से सहयोग की अपील भी की है। इस मौके पर माया दत्त जोशी, सूरत सिंह, संसार चौहान, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, मुन्ना सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवि चौहान, अजब सिंह, गोपाल चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed