फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three criminals arrested for cheating people by luring them to invest in stock market

Dehradun News: स्टॉक मार्केट में निवेश का लालच देकर ठगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested for cheating people by luring them to invest in stock market
I
विज्ञापन

II-लगभग तीन करोड़ की ठगी कर चुका है गैंग, एसटीएफ ने राजस्थान से किए गिरफ्तार
I
I

I
I- पूरे भारत में राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 74 शिकायतें हैं गैग पर दर्ज
I
स्टॉक मार्केट में निवेश कर पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के तीन शातिरों को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार है। गैंग के खिलाफ पूरे भारत में राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 74 शिकायतें दर्ज हैं। गैंग की ओर से अभी तक तीन करोड़ से अधिक ठगी करना प्रकाश में आया है।
I
Iएसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि रिया शर्मा नामक फेसबुक फ्रेंड व उसके कथित अंकल ने स्टॉक मार्केट में सेल व पर्चेज में हुई हानि को वापस दिलाने व लाभ दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर उससे ओक्स व एलएसईसी एप डाउनलोड करवाया। इन एप के माध्यम से उन्होंने ट्रेडिंग के नाम पर 65,09,550 रुपये लेकर धोखाधड़ी की। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जिन खातों में रकम डलवाई गई थी उनकी जानकारी की गई तो पता चला कि आरोपियों ने खातों को खोलने में फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था। खाताधारकों की जानकारी प्राप्त की गई तो तीन आरोपी मनोज गुज्जर निवासी ग्राम फतेहपुर निकट प्राइमरी स्कूल पोस्ट बोल्डा थाना शाहपुर भीलवाड़ा राजस्थान, ओमप्रकाश कुमावत उर्फ हिमांशु निवासी ग्राम गणेशपुरा निकट शिव मन्दिर अरनिया घोड़ा, थाना शाहपुरा भिलवाड़ा राजस्थान व रईस खान पुत्र मंसूर अली निवासी ग्राम बोरेड़ा तहसील शाहपुरा थाना शाहपुरा भीलवाड़ा राजस्थान के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, दो क्रेडिट कार्ड, दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर, केरला, कर्नाटका, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजारत, हरियाणा, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमीलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से व्हाट्सएप, ईमेल व अन्य सोशल साइटों के माध्यम से संपर्क करते हैं। इसके बाद वह स्वयं को कंपनियों का अधिकारी, कर्मचारी बताते हैं और स्टॉक मार्केट में सेल व पर्चेज में हुई हानि को वापस दिलाने व अतिरिक्त लाभ दिलाने के नाम पर एप डाउनलोड करवाते हैं। इसके बाद निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी से भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम से रकम प्राप्त करते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article