फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three children missing from Vanvasi Sanskriti Vishwavidyalaya, police searched

Dehradun News: वनवासी संस्कृति विवि से गुम हुए तीन बच्चे, पुलिस ने खोजे

Sat, 08 Jul 2023 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three children missing from Vanvasi Sanskriti Vishwavidyalaya, police searched
प्रेमनगर स्थित वनवासी संस्कृति विश्वविद्यालय से बृहस्पतिवार रात तीन बच्चे अचानक गायब हो गए। बच्चों के गायब होने की सूचना से विवि प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच की और वहां के सीसीटीवी फुटेज देखीं। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि तीनों छात्रों के जाने के रूट के कैमरों को तलाशते हुए पुलिस देर रात रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर त्यागी रोड से तीनों बच्चों को बरामद कर लिया गया। तीनों को शुक्रवार को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर, इस मामले में विवि के संस्थापक पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय का कहना है कि यह बच्चों की शरारत थी। उनके माता-पिता ने विवि प्रबंधन को अपने बच्चों की ओर से माफीनामा लिखकर दिया है। विवि में 250 बच्चे पढ़ते हैं। 24 सालों में आज तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed