फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three brothers of Lucknow arrested in Dehradun

लखनऊ के तीन भगोडे़ भाई दून में गिरफ्तार, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हैं आरोपी

Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three brothers of Lucknow arrested in Dehradun
फाइल फोटो
देहरादून के नेहरू कालोनी पुलिस ने लखनऊ में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरिद्वार बाईपास पर टेंट लगाकर आयुर्वेदिक दवाएं बेच रहे थे। इनके खिलाफ लखनऊ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी थे।
विज्ञापन


नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने कुछ समय पहले यहां आकर तीन भाइयों विनोद, सूरज उर्फ लली और गुलिया निवासी 20 के लाइन सलेमपुर सिडकुल हरिद्वार के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए थे। 
विज्ञापन


तीनों भाइयों के खिलाफ लखनऊ में 2017 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों के पेश न होने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लखनऊ पुलिस की दबिश के चलते आरोपी हरिद्वार छोड़कर देहरादून की सपेरा बस्ती में आकर छिप गए थे। इसी दौरान पता चला कि आरोपी हरिद्वार बाईपास पर टैंट लगाकर दवा बेचते थे। 

बुधवार रात पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपी भाइयों को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed