{"_id":"58bdb6d14f1c1ba04bdc48d5","slug":"three-boy-dead-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरी के पास सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर और एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार दो अन्य युवकों की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। पांचों युवक डोईवाला के रेशम माजरी के रहने वाले थे और कार से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
मुनिकीरेती पुलिस को साढ़े आठ बजे के करीब राहगीरों ने हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई में उतरने पर पुलिस को कार में दो युवकों के शव मिले। जेब में मिले कागजातों से मृतक युवकों की पहचान शुभम पाल पुत्र अशोक पाल व अंशुल नेगी पुत्र आनंद नेगी के रूप में हुई।
विज्ञापन
तीन घायलों को पुलिस ने ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर एक अन्य युवक अंकित पुत्र बीर सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि शेखर पुत्र विनेश और राहुल पुत्र पंचम की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मुनिकीरेती प्रभारी ने बताया कि हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की सूचना पर देर रात परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक कहां जा रहे थे, इस संबंध में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।