फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested for cheating in the name of getting a job

नौकरी के नाम पर ठगी में तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating in the name of getting a job
सायबर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी
साइबर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 हजार की नगदी के अलावा फर्जी आईडी पर लिए सिम व सात एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपियाें ने खुलासा किया कि एक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी उन्हें सिम और डाटा उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन

साइबर क्राइम स्टेशन के पुलिस उपाधीक्षक अंकुश शर्मा ने बताया कि रुड़की निवासी शिव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर आवेदन किया था। इसके बाद कुछ युवकों ने फोन कर इंडिगो एयरलाइंस और एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा दिया था। इसकी एवज में 45 हजार रुपये ले लिए गए थे। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

सीओ शर्मा ने बताया कि निरीक्षक अमर चंद शर्मा को विवेचना सौंपी गई थी। विवेचक ने बैंक खातों की डिटेल लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। एटीएम से मिले फुटेज के आधार पर दिल्ली के ज्वालानगर से अतुल निवासी बाकेबर नगर इटावा, दुष्यंत निवासी ज्वालानगर और उमेश बुद्धिराजा इंद्रा पार्क शाहदरा को गिरफ्तार किया है। अतुल एक मोबाइल कंपनी में कर्मचारी बताया गया है। इनके पास से छह मोबाइल, दो दर्जन फर्जी सिम, पहचान पत्र, आधार कार्ड, 10500 की नगदी और धोखाधड़ी में प्रयुक्त सात एटीएम बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के लिए काल सेंटर बना रखा था। काल सेंटर में महिलाओं को वरीयता देने के साथ आरोपी आनलाइन बेरोजगारों का साक्षात्कार लेते थे। खाताें की जांच में 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed