{"_id":"652ed50ac449a3d436061694","slug":"three-and-a-half-year-old-girl-underwent-complex-thoracic-surgery-using-telescopic-method-dehradun-news-c-5-1-drn1030-268844-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की दूरबीन विधि से जटिल थोरेसिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की दूरबीन विधि से जटिल थोरेसिक सर्जरी
विज्ञापन
I
II- श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ, डिस्चार्ज किया गया
I
I
I
I- ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन, दूरबीन विधि से हुई सर्जरी
I
I
I
Iश्री महंत इंदिरेश अस्पताल के शिशु शल्य चिकित्सक डॉ. मधुकर मलेठा ने साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की छाती की गांठ की सफल सर्जरी की। उसकी छाती मेें फेफड़ों के पास से टेनिस बाल आकार की गांठ को निकाला गया। सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ है। उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने डॉक्टरों व मेडिकल टीम को सफल ऑपरेशन पर बधाई दी।
I
Iवरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डॉ. मधुकर मलेठा ने जानकारी दी कि बालावाला देहरादून निवासी साढ़े तीन वर्षीय बच्ची को ब्रॉन्कोजेनिक सिस्ट बीमारी की शिकायत थी। बच्ची की छाती में फेफड़ों के पास में एक गांठ उभर आई थी। उसके सांस की नली पर अधिक दबाव पड़ रहा था। सांस लेने में समस्या हो रही थी। बच्ची को चलते समय सांस फूलना व खाना खाने के दौरान उल्टी की शिकायत रहती थी। सिस्ट दिल, मुख्य रक्त वाहिनियों और खाने की नली के बेहद पास उभरी हुई थी। इस कारण यह ऑपरेशन बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण था। ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन में दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। ऑपरेशन को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. तुषार, कैलसन, रतना, श्रीति, बबीता और अमित का विशेष सहयोग रहा। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू सुविधाओं के कारण इस तरह के जटिल ऑपरेशनों के बाद बच्चों के स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।I