छोटी बहन को बचाने बड़ी गंगा में फिसली, पीछे कूदा युवक, तीनों डूबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र में दो बहनों सहित रिश्तेदारी में आया एक युवक बुधवार शाम गंगा में डूबकर लापता हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बहन का पैर फिसल कर गंगा में बहने लगी।
उसे बचाने के चक्कर में उसकी बड़ी बहन और फिर युवक डूबकर लापता हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस रात साढ़े नौ बजे तक तीनों की खोजबीन में जुटे रहे लेकिन पता नहीं चल पाया। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
बाकरपुर निवासी सुदेश की बेटी ज्योति (16) और उसकी 11 वर्षीय बहन विशाखा बुधवार शाम हरियाणा निवासी अपनी मौसी के 18 वर्षीय अजीत कुमार (पुत्र फूल सिंह) के साथ दो किलोमीटर दूर स्थित गंगा किनारे घूमने निकले थे।
छोटी का हाथ पकड़ने में बड़ी खुद को बचा नहीं पाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गंगा के किनारे अचानक विशाखा का पैर फिसल गया और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी बहन ज्योति ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भी गंगा की तेज धारा से खुद को बचा नहीं पाई और वह भी बह गई।
साथ खड़ा अजीत भी इसी प्रयास में डूबकर लापता हो गया। देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में तीनों गंगा में समा गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण गंगा तट की ओर दौड़े। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि जल पुलिस को सूचित किया गया है । लापता दो बहनों और युवक की तलाश की जा रही है।