फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three prisoners tried to escape from Haldwani Sub Jail

Uttarakhand: हल्द्वानी जेल से भाग रहे तीन कैदियों को बंदी रक्षकों ने दबोचा, लापरवाही पर जेल कर्मचारी को नोटिस

Wed, 07 Sep 2022 12:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Sep 2022 12:27 PM IST
सार

बुधवार सुबह तीन कैदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया और इनमें से गौरव जेल की 20 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने में सफल भी हो गया बाकी के दो कैदी नीचे थे। इतने में जेल में एक सिपाही ने इन लोगों को देख दिया और गौरव को नीचे उतरने की चेतावनी दी। साथ ही सिपाही ने गौरव की तरफ राइफल भी तान दी।

विज्ञापन
Three prisoners tried to escape from Haldwani Sub Jail
जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की सुबह हल्द्वानी उप कारागार से पॉक्सो एक्ट के तीन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। समय रहते उन तीनों को ही जेल के अंदर बंदी रक्षकों ने दबोच लिया। तीनों पर जेल से भागने का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हल्द्वानी उप कारागार में गौरव शर्मा (30)  निवासी नानकमत्ता, कपिल मुन्ना (25) निवासी नरसिंहपुर मध्य प्रदेश और हरिओम यादव (32) निवासी बहेड़ी जिला बरेली हल्द्वानी कारागार में बंद है।

विज्ञापन


तीनों पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन बन्दी हैं। जेल प्रशासन के अनुसार बुधवार की सुबह 5.15 बजे इन तीनों ने जेल से भागने का प्रयास किया और इनमें से गौरव जेल की 20 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने में सफल भी हो गया बाकी के दो कैदी नीचे थे। इतने में जेल में एक सिपाही ने इन लोगों को देख दिया और गौरव को नीचे उतरने की चेतावनी दी। साथ ही सिपाही ने गौरव की तरफ राइफल भी तान दी।
विज्ञापन


सचना मिलने पर जेल के अंदर अलार्म को बजाया गया और जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा सही सहित बाकी अन्य पुलिसबल मौके पर पहुंच गए। तीनों कैदियों को धर दबोच लिया गया। जेल अधीक्षक सुखीजा ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ जेल से भागने के आरोप में तहरीर हल्द्वानी कोतवाली में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Income Tax Raid: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री यादव के उत्तराखंड स्थित आवास और मिल में इनकम टैक्स का छापा

बताया कि अन्य सभी बंदियों की गिनती करा ली गई है और सभी बंदी पूरे हैं। मामले में लापरवाही बरतने वाले जेल कर्मचारियों को नोटिस भिजवाया जा रहा है। बताया गया कि जिस जगह से कैदी भागने का प्रयास कर रहे थे उस जगह पर उपनल के तहत एक कर्मचारी तैनात रहता है जो मौके पर नहीं था उसे नौकरी से हटाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed