{"_id":"631834eaa04f30539b533f52","slug":"income-tax-raid-on-rajasthan-state-home-minister-residence-in-kichha-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री यादव के उत्तराखंड स्थित आवास और मिल में इनकम टैक्स का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री यादव के उत्तराखंड स्थित आवास और मिल में इनकम टैक्स का छापा
Wed, 07 Sep 2022 12:37 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:37 PM IST
सार
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा आवास विकास कॉलोनी स्थित घर और उनकी रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट फ्लोर मिल में इनकम टैक्स ने छापा मारा। मंत्री के जयपुर और कोटपुतली राजस्थान स्थित स्कूल में भी इस समय इनकम टैक्स की रेड चल रही है
विज्ञापन
income tax raid
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा स्थित आवास पर इनकम टैक्स ने छापा मारा। बुधवार को इनकम टैक्स का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। यहां आसापास लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है। हालांकि किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib: 10 अक्तूबर को होंगे कपाट बंद, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई अब तक दरबार में हाजिरी
विज्ञापन
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा आवास विकास कॉलोनी स्थित घर और उनकी रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट फ्लोर मिल में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनकम टैक्स के अधिकारी अभी यही मौजूद है। मंत्री के जयपुर और कोटपुतली राजस्थान स्थित स्कूल में भी इस समय इनकम टैक्स की रेड चल रही है।
विज्ञापन