फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three accused sent to jail, one out of reach

Dehradun News: तीन आरोपियों को भेजा जेल, एक पकड़ से दूर

Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three accused sent to jail, one out of reach
Iकुट्टू का आटा प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सहारनपुर के कुट्टू के मुख्य आपूर्तिकर्ता दो भाईयों और विकासनगर के भंडारणकर्ता को गिरफ्तार किया था। चक्की का मालिक अभी फरार है। जांच में पता चला था कि कुट्टू को सहारनपुर की चक्की में ही पिसवाकर दून में सप्लाई किया जाता था। दरअसल, दून में कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद ही इस मामले में दून से सहारनपुर तक हड़कंप मंच गया था। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले कुट्टू आटे की सप्लाई करने वाले विकासनगर के शीशपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ हुई तो पता चला कि वह कुट्टू सहारनपुर के के मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर के दीपक मित्तल और उसके भाई नलनीश मित्तल को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। तीनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed