{"_id":"68152eb9f545a4cc5607dec0","slug":"three-accused-arrested-with-snake-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-680093-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संरक्षित प्रजाति के रेड सेंड बोआ सांप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संरक्षित प्रजाति के रेड सेंड बोआ सांप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संरक्षित प्रजाति के रेड सेंड बोआ सांप (दो मुंहा सांप) के साथ कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने लाडवा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि तांत्रिक क्रियाओं के लिए इस सांप का प्रयोग किया जाता है। पुलिस ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एएसपी अजय सिंह को एक कार में लाडवा गैंग के सदस्यों के विकासनगर क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के सांप की तस्करी की सूचना मिली। एसएसपी के निर्देश कोतवाली पुलिस टीम ने कार की तलाश शुरू की। पुल नंबर दो के पास पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोका। टीम ने जब कार की जांच की तो उसमें पीछे की सीट में एक बैग रखा था। बैग की जांच करने पर उसमें से रेड सेंड बोआ सांप मिला। तीनों कार सवार ने अपने नाम हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना क्षेत्र महावीर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार, यमुनानगर के थाना बुढि़या के जयरामपुर निवासी अशोक कुमार और हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के चाकलान मोहल्ला निवासी संदीप कुमार बताया। तीनों ने बताया कि वह लाडवा गैंग के सदस्य हैं।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रेड सेंड बोआ संरक्षित प्रजाति का सांप है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि सांप के हरियाणा से लेकर देहरादून तक में अच्छे दाम मिलते है। सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।