फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Threatened with digital arrest by threatening to implicate him in a bomb blast

Dehradun News: बम ब्लास्ट में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट से डराया

Thu, 15 Jan 2026 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Threatened with digital arrest by threatening to implicate him in a bomb blast
एक बार फिर साइबर हमले के तीन शिकार पुलिस के सामने आए हैं। किसी को जांच एजेंसी एनआईए का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया तो कहीं सोशल मीडिया पर रुपये दोगुने करने का झांसा दिया। तीनों वारदात में कुल 5.62 लाख की चपत लगाई गई।
विज्ञापन


Iमामला-1 --
I



प्रेमनगर थानाक्षेत्र के धूलकोट निवासी पीड़ित को साइबर ठगों ने बीती 20 नवंबर को कॉल किया था। कॉलर ने खुद को दिल्ली से एनआईए का सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार बताया। युवक से कहा कि उनका आधार कार्ड से निकला सिम ब्लास्ट कांड में इस्तेमाल हुआ है। फिर उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लिया। ठगों ने बाकायदा पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करके कैमरे के सामने घंटों रहने को मजबूर किया। केस खत्म करने और बेल बॉन्ड के नाम पर दीपक से 2.34 लाख की ऑनलाइन वसूली कर ली। ठगों ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन



व्हाट्सएप पर आए चालान ने खाली किया बैंक खाता

शुक्लापुर निवासी विपिन वालिया को बीती 13 दिसंबर को व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि उनका ट्रैफिक चालान हुआ है। भुगतान के लिए लिंक भेजा था। जैसे ही विपिन ने लिंक खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने उनके फोन का रिमोट एक्सेस लिया और ओटीपी बाईपास कर दिए। 15 और 16 दिसंबर के बीच विपिन के खाते से कुल 1.16 लाख रुपये साफ कर दिए गए। शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शिकायत पर विशेषज्ञ टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो लाइक करने पर 100 रुपये देकर 2.12 लाख ठगे

क्लेमेंटटाउन निवासी शख्स वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगा गया। उन्हें पहले एक ग्रुप से टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया। शुरुआत में वीडियो लाइक करने पर 100 रुपये का मुनाफा दिया गया। ऑनलाइन मुनाफा बढ़ता देख पीड़ित ने रुपये दोगुने करने की स्कीम में निवेश शुरू कर दिया। इस तरह उनसे कुल 2.12 लाख जमा करवाए गए। जब रुपये वापसी की मांग की तो तीन लाख रुपये और मांगे गए। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed