{"_id":"0166f7d463220a6b8b87fd528d657a15","slug":"threat-of-bombing-in-haridwar-by-the-laskar-e-taiba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: लश्कर ने दी बम धमाके की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: लश्कर ने दी बम धमाके की धमकी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 06 Oct 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर करीम अंसारी के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है।
विज्ञापन
इसमें हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 13 अक्तूबर को बम धमाके करने की धमकी दी है। इस बार भी पत्र रिटायर हो चुके स्टेशन अधीक्षक समरेंद्र गोस्वामी के नाम आया है।
'हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'
विज्ञापन
पूर्व स्टेशन अधीक्षक के नाम आया खत
पत्र में इस दफा यूपी के कई बड़े शहरों के रेलवे स्टेशन को भी उड़ाने की धमकी दी है। शनिवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से स्टेशन अधीक्षक को पत्र मिला। पत्र पूर्व स्टेशन अधीक्षक समरेंद्र गोस्वामी के नाम लिखा गया था।
विज्ञापन
इसमें 13 अक्तूबर हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की बात लिखी है। इस बार नया यह है कि पत्र में यूपी के गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद आदि शहरों के रेलवे स्टेशन पर भी धमाके करने की धमकी दी गई है।
पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे खत
पत्र के आखिरी में करीम अंसारी का नाम लिखा है, जिसे लश्कर का एरिया कमांडर बताया है। पुलिस ने पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इससे पूर्व कई बार स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। सीओ सिटी जेआर जोशी ने बताया कि पत्र मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच की जा रही है।