{"_id":"ae56667da4377638d56d57d362da5fa2","slug":"thousands-of-workers-regular","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बाद अब सरकार ने बुधवार को निगमों में कार्यरत संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित होने का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
गेंद अब निगमों के पाले में
हालांकि गेंद अब निगमों के पाले में है और निगमों के प्रबंधन मंडल पर निर्भर करेगा कि कितने और कब संविदा कर्मचारी नियमित होंगे। वैसे शासन का अनुमान है कि इससे करीब 10 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा की ओर से बुधवार को जारी में निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी गई। हालांकि कर्मचारियों को नियमित करने में होने वाले अतिरिक्त खर्च भी निगमों को खुद ही वहन करना होगा।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के मुताबिक इससे करीब दस हजार कर्मचारियों को नियमित होने का मौका मिल जाएगा। शासन के दावे से अलग अब यह मामला बहुत कुछ निगमों की अपनी माली हालत पर भी निर्भर करेगा।
अपनी जेब से ही खर्च करेंगे निगम
बोनस और छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने की तर्ज पर ही शासन ने भी यह मामला निगमों के पाले में डाला दिया है। पहले की तरह ही यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को नियमित करने में निगम अपनी जेब से ही खर्च करेंगे।
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
हालांकि अधिकतर निगम फिलहाल मान रहे हैं कि यह व्ययभार वहन करने में निगमों को खास परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
राजपुर विधायक राजकुमार, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रवि पचौरी, मनवर सिंह नेगी आदि के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भी मुलाकात की।
पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत
महासंघ के पदाधिकारियों के मुताबिक संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए पिछले कई महीने से कोशिश की जा रही थी। प्रदेश में करीब 20 निगम हैं जिनमें कई संविदा, वर्कचार्ज आदि के कर्मचारी काम कर रहे हैं।