फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those who cheated in the name of Kedarnath Dham heli service caught from Bihar

केदारनाथ धाम हेली सेवा के नाम पर ठगने वाले बिहार से दबोचे

Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Those who cheated in the name of Kedarnath Dham heli service caught from Bihar
केदारनाथ के लिए हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक को ले आई, जबकि दूसरा बिहार पुलिस का वांछित है, लिहाजा उसे बी वारंट पर लाया जाएगा। आरोपियों के पास से नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्रशांत यादव ने शिकायत की थी कि हेली सेवा का टिकट बुक कराने के नाम पर उनसे साइबर ठगों ने उनसे 1.18 लाख रुपये ठग लिए हैं। उन्होंने इंटरनेट पर वेबसाइट पर संपर्क किया था। साइबर थाने ने मुकदमा दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की तो खातों की जांच करते-करते बिहार प्रांत का नाम सामने आया। मामले में बिहार के नवादा से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नवादा का सेंटी कुमार उर्फ विकास कुमार और निक्कू कुमार हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि आरोपी कई फर्जी वेबसाइट बनाते थे। उन पर कई नंबर भी लिखते थे। इन नंबरों पर जब फोन आते थे तो वह लोगों को जाल में फंसा लेते थे। इनके पास से पांच मोबाइल, 1.13 लाख रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ है। निक्कू की तलाश बिहार पुलिस भी कर रही थी। ऐसे में उसे बिहार पुलिस के सुपुर्द कर बाद में बी वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर टांग देते थे वाईफाई राउटर
आरोपी किसी मकान या ऑफिस से ठगी को अंजाम नहीं देते थे, बल्कि जंगल में एक पेड़ पर वाइफाई राउटर को टांग देते थे। ऐसे में कोई वाईफाई को ट्रेस करे तो किसी गांव शहर में न पहुंच पाए। बावजूद इसके एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed