{"_id":"fd2754a0596c2e0e6ce212c9650eb25b","slug":"this-weekend-will-dive-into-the-waves-of-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वीकेंड गंगा की लहरों में लगाएं गोते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वीकेंड गंगा की लहरों में लगाएं गोते
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Sep 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग का नया सेशन शुरू हो गया है। तो आप अपने इस वीकेंड पर गंगा की धाराओं में गोते लगा सकते हैं। गंगा की शांत लहरों में प्रकृति का लुत्फ उठाने हर साल यहां हजारों लोग आते हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश में वाटर राफ्टिंग, कयाकिंग, रिवर राफ्टिंग आदि साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को देश्ा-विदेश से लोग पहुंचते हैं। यहां पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा राफ्टिंग कंपनियों के उपकरणों की जांच, गाइडों की तैराकी दक्षता आदि परीक्षण कराया जाता है।
विज्ञापन
बढ़ सकता है रेट
लेकिन गंगा की लहरों में राफ्टिंग के शौकीनों को इस सीजन में थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। इस बार डीजल की कीमत में हो रहा लगातार इजाफा और क्वालिटी राफ्टिंग के लिए लगभग 20 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कैसे जाएं
देहरादून से ऋषिकेश पहुंचने में आपको 57 मिनट का वक्त लगेगा। आप अपने वाहन से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही देहरादून से ऋषिकेश के लिए टैक्सी और रोडवेज बसें चलती हैं। आप देहरादून से राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर चलते रहें। इसके बाद हरिद्वार सड़क से पहले एनएच 58 पर वाईं ओर मुड़ जाएं। आप ऋषिकेश पहुंच जाएंगे।
राफ्टिंग पैकेज के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें...
9887996881
+91-135-6530142
9711401244
09536-1182-78 or 09027-1555-78