फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This time Uttarakhand has the highest number of officers after Uttar Pradesh.

इस बार उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक उत्तराखंडी अफसर

Fri, 10 Jun 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
This time Uttarakhand has the highest number of officers after Uttar Pradesh.
भारतीय सेना को अफसर देने में इस बार भी उत्तराखंड का डंका बजेगा। कई बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए उत्तराखंड ने इस बार सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड के बाद आज उत्तर प्रदेश के 50 कैडेट्स पासआउट होंगे। इसके बाद 33 कैडेट्स के साथ उत्तराखंड दूसरे नंबर है।
विज्ञापन

जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड देश को सबसे अधिक जांबाज देता है। दशकों से ही यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। सैन्य अकादमी में साल में दो बार यानी जून और दिसंबर में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में इसकी झलक देखने को मिलती है। पिछले एक दशक के दौरान शायद ही ऐसी कोई पासिंग आउट परेड हो, जिसमें कदमताल करने वाले युवाओं में उत्तराखंडियों की तादाद अधिक न रही हो।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह कि राज्य की आबादी देश की कुल आबादी की लगभग 0.85 फीसदी है। इसकी तुलना यदि आज पासआउट होने वाले 288 भारतीय कैडेट्स से करें तो इसमें राज्य के सहयोग का स्तर 33 कैडेट्स के साथ 11 फीसदी से ज्यादा है। राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, हरियाणा जैसे राज्य उत्तराखंड से पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से एक भी कैडेट नहीं
गुजरात से इस बार कोई भी युवा आईएमए से पासआउट नहीं हो रहा है। अकादमी में इससे पहले हुई पीओपी के आंकड़े भी बताते हैं कि गुजरात से कम संख्या में ही युवा फौज ज्वाइन करते हैं। इसके अलावा गोवा, अंडमान निकोबार, पुडूचेरी, चंडीगढ़, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम व नागालैंड से भी इस बार कोई युवा पासआउट नहीं हो रहा है।
राज्य कैडेट्स
उत्तर प्रदेश-50
उत्तराखंड-33
बिहार-28
हरियाणा-25
महाराष्ट्र-22
पंजाब-21
राजस्थान-20
दिल्ली-15
हिमाचल प्रदेश-13
कर्नाटक-09
मध्य प्रदेश-08
केरल-07
जम्मू कश्मीर-06
तेलंगाना-06
पश्चिम बंगाल-05
तमिलनाडु-05
ओडिसा-02
आंध्र प्रदेश-02
सिक्किम-01
असम-01
अरुणाचल-01
छत्तीसगढ़-01
झारखंड-01
मणिपुर-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed