फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   this devise for door to door garbage collection in dehradun

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लोगों के घरों में लगाई जाएगी ये डिवाइस 

Sun, 30 Jun 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
this devise for door to door garbage collection in dehradun
फाइल फोटो

आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन वायरलेस कम्युनिकेशन) डिवाइस बताएगी कि कूड़ा उठा या नहीं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लोगों के घरों में यह डिवाइस लगाई जाएगी। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के 1.67 लाख परिवारों को योजना से जोड़ने का दावा किया गया है। इसके बाद भी अगर कंपनी के वाहन कूड़ा नहीं उठाते हैं तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। 

विज्ञापन


मौजूदा समय में चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य देख रही है, लेकिन इसके बाद भी अभी कई वार्डों में कंपनी के वाहन रोज नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने लोगों के घरों के बाहर आरएफआईडी डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जैसे ही कंपनी के वाहन घरों से कूड़ा उठाएंगे, उसका मैसेज निगम में बने सर्वर रूम में आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल पर भी मैसेज जाएगा। अगर वाहन कूड़ा नहीं उठाता है तो उसका मैसेज भी आएगा, जिस पर कंपनी को उन घरों से कूड़ा उठाने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद भी अगर कंपनी कूड़ा नहीं उठाती है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। इन डिवाइस की मेंटीनेंस स्मार्ट सिटी लि. की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे काम करेगी डिवाइस 

आरएफआईडी डिवाइस लोगों के घरों में लगाई जाएगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहन के हेल्पर को भी जीपीएस से लैस एक बैच दिया जाएगा। जब हेल्पर कूड़ा उठाने जाएगा तो वह डिवाइस से कनेक्ट हो जाएगा। जिससे मैसेज नगर निगम में पहुंच जाएगा। अगर हेल्पर घर तक नहीं जाएगा तो उसकी रिपोर्ट सर्वर रूम में नहीं पहुंच पाएगी। 

इस हिसाब से लगेगा जुर्माना 
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगा वाहन कूड़ा नहीं उठाता है तो कंपनी से दो रुपये प्रति घर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। 

देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से भी इसके लिए सहमति मिल गई है। उम्मीद है कि जुलाई से इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आरएफआईडी डिवाइस से व्यवस्था पारदर्शी हो सकेगी। इससे रोजाना कूड़ा उठान सुनिश्चित हो सकेगा।
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed