ट्रॉली का तार टूटने से मंदाकिनी नदी में फंसे 30 लोग, ऐसे किया रेस्क्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाकिनी पर चंद्रापुरी में लगी ट्रॉली का तार टूटने से पांच घंटे से नदी के दोनों तरफ रह रहे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। नदी के पार चंद्रापुरी बाजार गए करीब 30 लोग वहीं फंस गए।
लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली ठीक करने का काम शुरू तो कर दिया है। हालांकि 30 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया।
शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे नदी के दूसरे छोर से खाली ट्रॉली बाजार की तरफ आ रही थी। इस दौरान खींचने वाला तार टूट गया, जिससे ट्रॉली बीच में ही अटक गई। ट्रॉली के बंद होने से दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई। नदी के दूसरी तरफ बसे गांवों के 30 से अधिक लोग भी चंद्रापुरी बाजार में फंस गए।
ये कहना है अधिकारियों का
अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रॉली के बैरिंग घिसने से तार टूटी है, जिसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने शनिवार प्रात: 9 बजे तक ट्रॉली को ठीक किए जाने की बात कही।
बीते वर्ष 27 जुलाई को ट्रॉली से एक युवक की मंदाकिनी नदी में गिरकर मौत हो गई थी। तब विभाग ने दिसंबर 2016 तक स्टील गार्डर पुल बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न पुल बन पाया और न जर्जर ट्रॉली ठीक हुई।