फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   third day of maleria protection worker protest.

पानी की टंकी पर तीसरे दिन भी डटे हैं MPW वर्कर्स

Thu, 17 Sep 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Sep 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
third day of maleria protection worker protest.

देहरादून में सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़े चार मलेरिया रोकथाम कार्यकर्ता गुरुवार को तीसरे दिन भी डटे रहे। प्रशासन ने इन कार्यकर्ताओं पर 309 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को इनमें से दो वर्करों की तबियत खराब होने की भी सूचना है। इसके साथ ही टंकी के सामने एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संगठन का धरना सर्वे चौक पर जारी रहा। मंगलवार को चार वर्कर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। वे नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस प्रशासन ने टंकी के नीचे जाल डाल दिया है। लेकिन इसे नाकाफी ही कहा जाएगा। पुलिसकर्मी लगातार वहां पर ड्यूटी दे रहे हैं। पीएसी की पिकेट भी मौके पर मौजूद है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुदामा जोशी, प्रदेश महामंत्री राकेश बिष्ट ने बताया कि जो चार वर्कर टंकी पर चढ़े थे, उनमें से दो की तबियत बहुत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदामा जोशी ने बताया कि आज सिटी मजिस्ट्रेट ने वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन वहां बातचीत नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ में वायदा किया था। उस वादे को वह भूल गए हैं। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी के साथ धरने पर नीरज नेगी, वीरेंद्र चमोली, नरेंद्र टम्टा, ललित नैनवाल, धनेश्वरी डंगवाल, सतीश मंमगाई, रजनी, विमला आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed