फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   these train route change and canceled on Saturday

यात्रीगण ध्यान दें! शनिवार से बदलेगा इन ट्रेनों का रूट और ये रहेंगी निरस्त

Sat, 22 Sep 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Sep 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
these train route change and canceled on Saturday
डेमो - फोटो : डेमो

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 22 और 23 सितंबर को रेल यात्री परेशान रहेंगे। यह परेशानी हरिद्वार-देहरादून रेल सेक्शन व दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर होगी।

विज्ञापन


इसके कारण इस रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी या परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी।

हरिद्वार-देहरादून रेल सेक्शन पर देहरादून और हर्रावाला स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के सब-वे के निर्माण के लिए 23 सितंबर को सुबह 8.35 से दोपहर 1.35 बजे तक 5 घंटों का यातायात ब्लॉक किया जाएगा।

विज्ञापन

ये रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

इसके कारण 22 सितंबर को ट्रेन संख्या 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस देहरादून के बजाय हरिद्वार स्टेशन तक ही चलेगी।

23 सितंबर को ट्रेन संख्या 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस को मार्ग में 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 14113 इलाहाबाद-देहरादून लिंक एक्सप्रेस मार्ग में दो घंटे बाधित होगी।

ट्रेन संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस देहरादून से सुबह 10 बजे की जगह दोपहर 2 बजे चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14114 देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 1:20 बजे की जगह दोपहर 2:20 बजे चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed