फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   these facility common service centre available in

अब जरूरतमंदों को नहीं भटकना होगा, कॉमन सर्विस सेंटरों पर मिलेगी सुविधा

Tue, 17 Dec 2019 02:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जूही प्रजापति/ अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति/ अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Dec 2019 02:21 PM IST
सार

  • टेली लॉ योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोग ले सकेंगे वकीलों से परामर्श

विज्ञापन
these facility common service centre available in
demo pic

विस्तार

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की ओर से पीड़ित लोगों के लिए टेली लॉ योजना शुरू की जा रही है। इससे अब लोगों को कानूनी जानकारी के अभाव में भटकने से निजात मिलेगी। सीएससी पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वकीलों से कानूनी सलाह मिलेगी। इसके लिए लोगों को 30 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


सीएससी के स्टेट हेड ललित बोहरा ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटरों पर टेली लॉ योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत लोग अपना अपॉइंटमेंट बुक कर तय समय पर वीडियो कॉल के माध्यम से वकीलों के अधिकृत पैनल से सीधे बात कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। ताकि जानकारी के अभाव में उन्हें जगह-जगह भटकने से निजात मिल सके।
विज्ञापन


टेली लॉ योजना का सबसे ज्यादा लाभ पहाड़ के लोगों को मिलेगा। क्योंकि कानूनी जानकारी के अभाव में लोगों को भटकना पड़ता है। इसके अलावा कई बार अच्छा वकील नहीं मिलने के कारण उनकी समस्या का सालों साल समाधान नहीं होता। ऐसे में टेली लॉ सुविधा काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टेली लॉ 

टेली लॉ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर वकीलों और पीड़ितों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कॉमन सर्विस सेंटर में उपस्थित वकीलों के एक पैनल के माध्यम से कानूनी सूचना और कानूनी सलाह प्रदान की जाएगी। पीड़ित लोग टेली लॉ के जरिए अपनी समस्या के संबंध में जानकारी भी ले सकेंगे। 

इनको मिलेगा मुफ्त लाभ

टेली लॉ की सुविधा का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य बैकवर्ड क्लास और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मुफ्त मिलेगा। अन्य व सामान्य वर्ग के लोगों से 30 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। 


वॉलेंटियर्स को किया जाएगा भुगतान

सीएससी ऑपरेट करने वाले टेली लॉ वॉलेंटियर्स का ऊधमसिंहनगर, देहरादून और हरिद्वार से चयन किया गया है। इन वॉलेंटियर्स को लोगों को जागरूक करने के लिए भुगतान भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed