फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be talk on issues like tourism, industry, startup, education and sports.

Dehradun News: पर्यटन, उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षा और खेल जैसे मुद्दों पर होगी बात

Sun, 18 Jun 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
There will be talk on issues like tourism, industry, startup, education and sports.
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड में 19 जून को होटल सरोवर प्रीमियर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देशभर की तमाम हस्तियां जुटेंगी। सुबह आठ बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में पर्यटन, उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षा, खेल, सिनेमा, कला और संस्कृति जैसे मुद्दों पर पैनल डिस्कशन होगा। इसमें अपने-अपने क्षेत्रों की हस्तियां भाग लेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विशेषज्ञों से सवाल-जवाब का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

स्वर्णिम शताब्दी की ओर कदम बढ़ा रहे अमर उजाला के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के आगामी 25 साल के विकास पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में एक ओर जहां यूथ आइकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत की हस्तियां सफलता के सूत्र सुझाएंगी। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, इंडियन डबल ट्रैप शूटर रंजन सोढ़ी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले संदीप, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन, इस्कॉन के प्रचारक गौरांग दास प्रभु, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीईओ रजनीत कोहली, आचार्य बालकृष्ण, एम जगदीश कुमार आपसे रूबरू होने आ रहे हैं। कार्यक्रम में हरिद्वार विवि के कुलपति एसके गुप्ता और मदरहुड विवि के निदेशक दीपक शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

--
पैनल डिस्कशन
सिनेमा, कला और संस्कृति
वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी के साथ सूफी गायक कैलाश खेर, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन और मीनाक्षी दीक्षित भाग लेंगी।
-----
पर्यटन
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, इंटर कॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप साउथ वेस्ट एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उद्योग और स्टार्टअप
इस सत्र में कांटिनेंटल होटल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीत कोहली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार भाग लेंगे। --
शिक्षा
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला शिक्षा पर चर्चा करेंगे।
---
खेल
हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, कर्णम मल्लेश्वरी, मनु भाकर, रंजन सोढ़ी आदि भाग लेंगे।
--
ये हैं हमारे सहयोगी
प्रस्तुतकर्ता कूल स्टाइलिश फैंस, विशेष सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी। मदरहुड यूनिवर्सिटी, हरिद्वार यूनिवर्सिटी, एमडीडीए, कामाख्या हॉस्पिटल, सरदार फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, पतंजलि सह प्रायोजक हैं। टीवी पार्टनर एनडीटीवी इंडिया और रेडियो पार्टनर रेड एफएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed