फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be no water problem in Dakpathar Gram

Dehradun News: 3.80 करोड़ की योजना से 600 परिवारों का दूर होगा पानी का संकट

Wed, 19 Jul 2023 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
There will be no water problem in Dakpathar Gram
विज्ञापन

विधायक मुन्ना सिंह चौहना ने किया योजना का शिलान्यास

भविष्य में डाकपत्थर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जीआईसी इंटर कॉलेज में करीब 3.80 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि योजना का निर्माण पूरा होने से डाकपत्थर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा।



कहा कि आबादी बढ़ने के चलते नई योजना की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक प्रत्येक घर तक पर्याप्त और स्वच्छ जल पहुंचाने का लक्ष्य केंद्र की मोदी सरकार ने रखा है। जिस क्रम में विकासनगर विधान सभा क्षेत्र में भी युद्ध स्तर पर योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। योजना का निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन


जल संस्थान के एसडीओ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि योजना से करीब 600 परिवार लाभान्वित होंगे। वर्तमान में ग्राम सभा में परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर से सिंचाई विभाग पेयजल आपूर्ति करता है। जिसके चलते अक्सर पंचायत क्षेत्र में पानी का संकट बना रहता है। योजना का निर्माण पूरा होने में करीब नौ माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




योजना की देखरेख की जिम्मेदारी भी जल संस्थान की होगी। योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस, ओवरहेड टैंक, पाइप लाइनों का विस्तार और अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, ग्राम प्रधान डाकपत्थर मंजू मोंगा, सुरेंद्र चौहान, नीरज चौहान, संजय सैलवाल, आलेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed