फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be cheers on the first Monday

सावन का पहला सोमवार कल, बन रहा विशेष संयोग

Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be cheers on the first Monday
भगवान शिव का प्रिय सावन महीना बीते बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। ऐसे में माह का पहला सोमवार कल (18 जुलाई) को पड़ रहा। मान्यता है कि इस महीने जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा व सोमवार व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

सावन के महीने भर शहर भर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। हर तरफ भोले की जयकारे होंगे। मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। वहीं, घरों में भी श्रद्धालु व्रत एवं पूजन पाठ कर शिव की आराधना करेंगे। इन सबको ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति के साथ भक्तों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने कहा कि सावन मास को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा का विधान है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हुआ है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। सावन को श्रावण महीना भी कहा जाता है। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रतों का भी विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

कहा कि इस बार सावन के हर सोमवार खास रहने वाले हैं। सावन के हर सोमवार को शुभ संयोग बन रहे हैं। सावन मास के सोमवार के दिन विशेष रूप से शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 18 जुलाई को, दूसरा 25 जुलाई को, तीसरा एक अगस्त को और चौथा सोमवार आठ अगस्त को पड़ेगा। वहीं, पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि सावन मास के सोमवार का विशेष महत्व है। सावन का महीना 30 दिनों का होगा। 24 जुलाई को कामिका एकादशी, 26 जुलाई को मासिक शिवरात्रि एवं प्रदोषव्रत, 31 जुलाई को हरियाली तीज, दो अगस्त को नागपंचमी, आठ अगस्त को पुत्रदा एकादशी, नौ अगस्त को प्रदोष व्रत, 11 अगस्त को रक्षाबंधन व 12 अगस्त श्रावणी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
सावन माह को लेकर शहरभर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि सावन माह के लिए मंदिरों में हर साल की तरह इस बार भी विशेष तैयारियां की गई हैं। तय समय में रोजाना सुबह और शाम विशेष पूजा कर विश्व कल्याण के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने भक्तों से अपील की कि मंदिर में पूजा पाठ के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ मास्क अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed