{"_id":"689ccb65e68620be310ff218","slug":"there-will-be-a-fresh-fee-structure-for-pay-and-play-dehradun-news-c-5-1-drn1031-763278-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भुगतान करो और खेलो के लिए नए सिरे से होगा शुल्क निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भुगतान करो और खेलो के लिए नए सिरे से होगा शुल्क निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iस्पोर्ट्स लेगेसी प्लान पर शासन स्तर पर मुख्य सचिव ने ली बैठक, कार्मिक स्तर पर दिए मंथन के निर्देशI
Iराज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों में विकसित खेल सुविधाओं के उपयोग के लिए भुगतान करो और खेलो (पे एंड प्ले) मॉडल पर नए सिरे से शुल्क निर्धारण होगा। यह संकेत मंगलवार शाम मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शासन स्तर पर हुई बैठक में मिले जिसमें गृह सचिव शैलेश बगोली भी शामिल रहे।
I
Iइस सिलसिले में मुख्य सचिव की ओर से कार्मिक स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वहां लेगेसी प्लान के साथ-साथ पे एंड प्ले मॉडल के शुल्क निर्धारण के लिए विचार किया जा सके। इसके बाद वित्त विभाग से साथ भी बैठक की जाएगी। विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने बताया कि खेलों के लेगेसी प्लान के तहत राज्य में 23 खेल अकादमी खोलने की योजना है। इसके जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवस्थापनाओं की देखरेख और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। इस सिलसिले में मुख्य सचिव के साथ हुई पहली बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है। राज्य में शूटिंग, आइस रिंक, घुड़सवारी, तैराकी आदि खेल सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं जिनके कुशल संचालन के लिए पे एंड प्ले मॉडल पर काम किया जा रहा है।I
Iइसके तहत शुल्क निर्धारण पर फिर से विचार किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को उन सुविधाओं को कम दरों पर लाभ मिलता रहे। साथ ही उनका संचालन भी भली-भांति होता रहे। बता दें कि मौजूदा समय में आइस रिंक, शूटिंग समेत कुछ खेलों के लिए प्ले एंड प्ले लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर है।I