{"_id":"660a1675b82a5265db008c3b","slug":"there-will-be-a-ban-on-narcotics-within-the-limits-of-khat-bamtaad-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-382065-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खत बमटाड़ की सीमा के अंदर नशीले पदार्थों पर होगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खत बमटाड़ की सीमा के अंदर नशीले पदार्थों पर होगा प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। समाज सुधार समिति खत बमटाड़ की बैठक रविवार को सदर स्याणा मातबर सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई। समाज सुधार के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। खत बमटाड़ की सीमा के अंदर नशीले पदार्थां की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया।
सदर स्याणा ने बताया कि खत के अंतर्गत आने वाले गांवों में शराब, भांग, गांजा, सूखा नशा आदि की बिक्री या फिर सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। शादी और समारोह में पक्की शराब पीने और पिलाने, शादी में मामा पक्ष की ओर से दिए जाने वाले बकरे और अन्य सामान देने पर भी प्रतिबंध होगा। डीजे भी नहीं बजाया जाएगा। पारंपरिक संगीत और वाद्य यंत्र बजाए जाएंगे। दहेज में वधु वक्ष की ओर से केवल पांच ही वस्तुए दी जाएंगी। शोक संस्कार में महिलाओं के जाने पर रोक होगी। लड़के के विवाह में 51-101 रुपये तक ही शगुन दिया जाएगा। गांव में फेरीवाले के प्रवेश पर भी प्रतिबंध होगा। इस मौके पर बुध सिंह तोमर, विरेंद्र तोमर, अजब सिंह नेगी, परमानंद शर्मा, जीवन सिंह तोमर, अतर सिंह, जालम सिंह आदि मौजूद रहे।